About some amazing post offices in the world in hindi

हैलो फ्रेंड्स,

आज हर किसी के हाथ में मोबाइल देखने को मिल जाता है। अपनो से दूरी अब बस नाम की रह गई है। एक दौर था, जब पत्र आने का इंतजार किया जाता था लेकिन अब वैसा नहीं है, ये तो आप जानते ही है। तो दोस्तों इस आर्टिकल में हम भारत और दुनिया के कुछ अनोखे पोस्ट आंफिसो के बारे में जानेंगे, इससे पहले आपको भारतीय पोस्ट आफिस एवं इसके इतिहास के बारे में बता देता हूँ। तो शुरू करते है।


Amazing facts about Indian post office :

Indian postal service :
भारतीय डाक विभाग के रूप में इसकी स्थापना 1 अक्टूबर 1854 में लार्ड डलहौजी के समय में हुई थी। इसके बाद उस समय भारत में हर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्ट आफिस बनाये गये। इस समय पोस्ट आंफिसो में चिठ्ठीयों को पहुंचाने के साथ-साथ बैंकिंग का काम भी किया जाता है। अब यह विभाग जगह-जगह पर एटीएम की व्यवस्था भी कर रहा है। आजकल भारतीय डाक विभाग रजिस्ट्री पोस्ट, स्पीड पोस्ट, बिजनेस पोस्ट और ग्रीटिंग पोस्ट जैसी सुविधाय भी देता है। भारत में पोस्टमैन का यूनिफॉर्म खाकी रंग का होता है। लेकिन यार अफसोस कि बात ये है, कि आजकल खाकी वर्दी वाले पोस्टमैन कम दिखाई दे रहे हैं। चलो कोई बात नहीं, दुनिया बदल रही है। और एक खास बात की यंहा 6 नम्बरो का एक पिन होता है, जिसे पिन कोड कहा जाता है। दरअसल पिन कोड पोस्ट ऑफिस का नंबर होता है। इसकी मदद से ही हमारी चिठ्ठीयां सही जगह पहुंचती है।

अब हम तो भारतीय पोस्ट आफिस के बारे में थोड़ा-बहुत जान लिए, अब थोड़ा दुनिया के कुछ अनोखे पोस्ट आंफिसो के बारे में भी जान लेते है। जानना जरूरी है यार !

पानी के अंदर है यह पोस्ट आफिस (Underwater post office)


Underwater post office

यह कोई अजीब बात नहीं है, एक सच्चाई है। यह पोस्ट आफिस साउथ पैसिफिक आइलैंड के एक छोटे से देश वानुआतु में है। यह दुनिया का एकलौता एक ऐसा पोस्ट आफिस है, जो पानी के अंदर है। वानुआतु उत्तर-पूर्व आस्ट्रेलिया से दक्षिण पश्चिमी हवाई द्वीपों में स्थित है। वानुआतु के मैराइन सैंक्चुरी आंफ हाइड वे आइलैंड में फाइबर ग्लास से बने इस पोस्ट आफिस में लगभग चार कर्मचारी है, जो कि शिफ्ट में काम करते है। इस पोस्ट आफिस में काम करने वाले कर्मचारियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाता है। ये स्कूबा डाइविंग और तैराकी में माहिर होते हैं। पोस्ट आफिस कि जगह पर पानी में एक झंडा लहराता हुआ दिखाई देता है, जिसे देखकर कर्मचारी डाइव लगाते है। हर घंटे लेटर को जमा करके शहर के मुख्य आफिस में पहुंचाया जाता है। यंहा पर संदेश भेजने के लिए वाटर प्रूफ पोस्ट कार्ड का प्रयोग होता है। मौका मिला तो घूमेंगे।

सबसे अधिक दूरी पर स्थित पोस्ट आफिस (Penguin Post Office)


Interesting facts about Penguin post office

दुनिया का सबसे दूरदराज का पोस्ट आफिस अंटार्कटिका के गाउडियर द्वीप में स्थित है। यह पोस्ट आफिस यूके के नियंत्रण में है। इसे पेंग्विन पोस्ट आफिस के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यंहा काफी संख्या में पेंग्विन पाये जाते है। यंहा का औसतन तापमान लगभग शून्य से नीचे ही रहता है। इस पोस्ट आफिस के कर्मचारी चट्टानों और बर्फ में चलकर चिट्ठी पहुंचाने का काम करते हैं। साथ ही यंहा काम करने वाले कर्मचारियों को पेंग्विन के हमलों से भी बचना पड़ता है। इसके अलावा यंहा के कर्मचारियों को महिनों तक बिना स्नान किये रहना पड़ता है। तो है न कमाल की पोस्ट आफिस।

विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित पोस्ट आफिस (World's highest post office in India)


World's highest post office in India

आपको जानकर हैरानी होगी कि दूनिया का सबसे उंचा पोस्ट आफिस भारत में ही है। हिमाचल प्रदेश के स्पिति वैली का हिक्किम ब्रांच दूनिया का सबसे उंचा पोस्ट आफिस है। यह विश्व का एकमात्र ऐसा पोस्ट आफिस है जो समुद्र तल से 14,567 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। यंहा से एक चिट्ठी को दूसरे जगह तक पहुंचने में कम-से-कम 15 से 20 दिन लगते है। बैंक नहीं होने से हिक्किम में रहने वाले लोग इसका इस्तेमाल बैंकिंग के लिए भी करते हैं।

पानी में तैरता हुआ पोस्ट आफिस (Floating Post Office)


Amazing facts about Indian post offices

क्या आपने कभी तैरने वाला पोस्ट आफिस देखा है? आपको जानकर हैरानी होगी कि काश्मीर की डल झील में एक तैरने वाला पोस्ट आफिस है। यह दुनिया का एक ऐसा अनोखा पोस्ट आफिस है, जिसे देखने के लिए प्रतिदिन सैकड़ो टूरिस्ट आते हैं। 2011 से पहले इसको नेहरु पार्क पोस्ट आफिस के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब यह 'फ्लोटिंग पोस्ट आफिस' के नाम से मशहूर है। इसमें म्यूजियम और बैंक भी हैं। यह भारत के अनोखी पोस्ट आफिसों में से एक है।

दूनिया की कुछ टाॅप पोस्टल सर्विसेज :
यंहा पर मैं आपको दुनिया की कुछ टाॅप पोस्टल सर्विसेस के बारे में बता रहा हूँ। टाॅप पोस्टल सर्विसेज कहने का मतलब है कि संदेशों की आदान-प्रदान की प्रक्रिया तेज होती है।

  1. यूनाइटेड स्टेट पोस्टल सर्विस :- इसकी स्थापना 1971 में हुई थी। यह कुुुछ रिपोर्ट के मुताबिक पोस्टल सर्विसेज केे माामले मेेेें नंबर वन पर है।
  2. जापान पोस्ट :- जापान पोस्ट एक निजी कंपनी है। इसकी स्थापना 2007 मेंं हुई थी। यह भी फास्ट पोस्टल सर्विसेज प्रदान करती है।
  3. कोरिया पोस्ट :- कोरिया पोस्ट साउथ कोरिया का नेेेेशनल पोस्टल सर्विस है। यह पार्सल भेजने के मामले मेें उंची रैंक रखता है। इसकी स्थापना 1910 में हुई थी।
  4. आस्ट्रेलिया पोस्ट :- इसकी स्थापना 1809 में हुई थी। यह भी फास्ट पोस्टल सर्विसेज प्रदान करता है।

अब थोड़ा-बहुत यह भी जान लेते है कि दुनिया के कुछ टाॅप देेशों में पोस्ट आंफिसो की संख्या लगभग में कितनी हैं।


Post offices Table  
S.N.        Country           Post offices   
 1.  India  155,000
 2.  China  57,000
 3.  Russia  41,000
 4.  USA  38,000
 5.  Japan  24,000
 6.  Indonesia  20,000
 7.  UK  18,000
 8.  France  17,000
 9.  Ukraine  15,000
 10.  Italy  14,000

Last in Conclusion :
तो फ्रेंड्स मिलाकर कहें तो अभी भी दुनिया में पोस्ट आंफिसो का क्रेज हैं। अगर आपको समय मिले तो इन पोस्ट आंफिसो को अवश्य जायें। उम्मीद करते है कि यह पोस्ट आपको पसंद आएगी, धन्यवाद।

Post a Comment

4 Comments

Please always write a positive words in the comment box.