Top 5 Best Educational Apps For Students [ Educational apps ]

हैलो दोस्तों,
कई बार आपको एप्स की दुनिया काफी रहस्यमयी मालूम होती होगी। आजकल लगभग आपकी हर समस्या को सुलझाने के लिए ढेर सारे एप्स मौजूद है। लेकिन इतने सारे एप्स में अपने काम का एप ढूंढना भी एक चुनौती बन जाता है। गूगल प्ले स्टोर पर मैथ्स के फ्राॅमूले को हल करने से लेकर सांइस और अन्य दूसरे सब्जेक्ट से सम्बन्धित तमाम तरह के एजुकेशनल एप्स उपलब्ध है। आपको भी इन एप्स के बारे में जानना चाहिए। दोस्तों आज मैं इस पोस्ट में आपको टाॅप 5 बेस्ट इजुकेशनल एप्स के बारे में बताऊंगा। जो हर एक स्टूडेंट्स के लिए जरूरी है। तो चलिए स्टेप बाई स्टेप शुरू करते है।

[1] वन ड्राइव :---


माइक्रोसॉफ्ट का वन ड्राइव एप आपके लिए भी काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि एप में आपको बिल्कुल डेस्कटॉप जैसी फिलिंग आयेगी। इसमें आप पावर प्वाइंट, एक्सेल और एमएस वर्ड फाइल को आसानी से बना, शेयर और उसे एडिट कर सकते है। जो कि स्मार्टफोन में लैपटॉप जैसा एहसास देगा। यह गूगल प्ले स्टोर पर फ्री में उपलब्ध है

                 [ DOWNLOAD NOW ]

[2] गूगल डाॅक्स :---




गूगल डाॅक्स का उपयोग आप अपनी स्टडी को आसान बनाने के लिए कर सकते है। यह कई सारे महत्वपूर्ण फीचर्स से लैस है। इसमें आप डाक्यूमेंट क्रियट करने के साथ उसे एडिट और दूसरे डाक्यूमेंट के साथ जोड़ भी सकते है। यंहा आप तैयारी किये गये डाक्यूमेंट को मोबाइल या फिर वेब पर आसानी से एडिट कर सकते है। इसकी मदद से आप डाॅक्यूमेंट को दूसरों के साथ शेयर भी कर सकते है। आप इस पर बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी काम कर सकते है। यंहा आपका काम आॅटोमेटिकली सेव हो जाएगा, इसलिए आपके द्वारा तैयार किये गये प्रोजेक्ट आदि यंहा सेव रहेंगे। यह गूगल प्ले स्टोर पर फोकट में उपलब्ध है।

                [ DOWNLOAD NOW ]

[3] एवरनोट :---


यह एक बहुत ही उपयोगी एप है। इसका इस्तेमाल कई सारी चीजों के लिए किया जा सकता है। लेकिन स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स इसका इस्तेमाल अपनी स्टडी को आसान बनाने के लिए कर सकते है। खासकर नोट्स तैयार करने के लिए स्टूडेंट्स इसका इस्तेमाल कर सकते है। इसमें आप डेली नोट को माॅर्डन तरीके से बना सकते है। नोट के साथ ही आप आॅडियो, वीडियो और पिक्चर का भी उपयोग कर सकते है। एवरनोट से आप ग्रुप प्रोजेक्ट भी बना सकते है और सबसे खास बात यह है कि काॅलेज के लेक्चर को रिकॉर्ड कर इसमें इंटीग्रेट कर सकते है। एवरनोट का उपयोग मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों में किया जा सकता है। कुल मिलाकर कहें तो दोस्तो यह एप बहुत कमाल का है। इसे आप जरूर डाउनलोड करें। मैं भी डाउनलोड कर लिया हूँ और इसका यूज कर रहा हूँ। और यह गूगल प्ले स्टोर पर फोकट में यानी कि फ्री में उपलब्ध है।

                  [ DOWNLOAD NOW ]

[4] कैम स्कैनर : ---


आमतौर पर स्कूल जब किसी दोस्त के साथ नोट्स शेयर करना हो, तो आसपास में फोटोस्टेट की दुकान खोजने पड़ते होंगे, लेकिन इस काम को कैम स्कैनर के जरिए भी काफी आसानी से किया जा सकता है। कैम स्कैनर बिल्कुल स्कैनर का एहसास कराता है। इस एप का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। स्कैन किये गये डाॅक्यूमेंट को जेपीजी और पीडीएफ फॉर्मेट में सेव कर सकते है और उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते है।  गूगल प्ले स्टोर से आप इसे फ्री में डाउनलोड कर सकते है।

               [ DOWNLOAD NOW ]

[5] स्मार्ट वाॅयस रिकाॅर्डर :---


दोस्तों खासतौर से यह एप स्टूडेंट्स के लिए बड़े काम का साबित हो सकता है। इसमें आप अपने काॅलेज या फिर ट्यूशन के लेक्चर को रिकॉर्ड कर उसे बाद में सुन सकते है। अक्सर स्टूडेंट्स लेक्चर के दौरान तेजी से लिखने/नोट्स बनाने के चक्कर में लेक्चर पर अधिक फोकस नहीं कर पाते है। ऐसे में इसकी मदद से आप लेक्चर को फोन में रिकॉर्ड कर बाद में आराम से नोट्स बना सकते है। इस एप की खासियत यह है कि रिकॉर्ड वाॅयस को आप अपनी पीसी या लैपटॉप में भी ट्रांसफर कर सकते है और दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते है। यह भी गूगल प्ले स्टोर पर फ्री में उपलब्ध है। आप इसे डाउनलोड कर सकते है।

                [ DOWNLOAD NOW ]


दोस्तों उम्मीद है कि इस पोस्ट में दी गई जानकारी आपके लिए यूजफुल साबित होगी। और अगर आपके मन में इस पोस्ट से सम्बन्धित कोई सुझाव या सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में पुछ सकते है।

Post a Comment

0 Comments