दुनिया के कुछ सबसे रहस्यमयी जन्गल •••

हैलो दोस्तों,
आज मैं इस पोस्ट में दुनिया के कुछ सबसे बेहतरीन रहस्यमयी जन्गलों के बारे मे बताऊंगा, जो आपको बेहद रोचक लगेगा।
दोस्तों, हमारी पृथ्वी मे कई तरह के रहस्य छिपे है, जिन्हे पहली बार देखने पर हमें आश्चर्य की अनुभूति होती है। प्रकृति के इन अनमोल उपहारो मे से एक जंगल भी है। तो चलिए उन रहस्यमयी जंगलो के बारे मे जानते है।

1) ब्लैक फॉरेस्ट, जर्मनी :-
जर्मनी का ब्लैक फॉरेस्ट का नाम भी तो डरावना है।
यंहा पाये जाने वाले पेड़ के तना का रंग काला होता है।
लेकिन, दक्षिण-पश्चिम जर्मनी मे स्थित इस जंगल मे जानेवाले इसे काफी मजेदार बताते है।


2) हेलेर्बोस फॉरेस्ट, बेल्जियम :-
हर साल वसंत मे इस जंगल की धरती फूलों के चादर से ढक जाती है। बैंगनी और नीले फूलों से ढंकी धरती का नजारा ही कुछ और होता है। यंहा इस दौरान काफी पर्यटक पहुंचते है।


3) गाॅब्लिन फॉरेस्ट, न्यूजीलैंड :-
इन जंगलों की खासियत चमकनेवाले हरे पेड़ है।
चूंकि जमीन के इस हिस्से मे ज्यादातर समय बारिश होती है, इसलिए पेड़ो पर हरी काई जम जाती है। इससे पेड़ो मे एक अलग तरह की चमक आ जाती है।



4) कुर्केड फॉरेस्ट, पोलैंड :-
अब तक पता नहीं चला है कि इस जंगल के सभी पेड़ो का निचला हिस्सा एक ही तरह क्यों मूड़ा होता है। यंहा 1930 के आसपास पाइन पेडों के उगाने की शुरुआत हुई थी।


5) आओकीगहोरो, जापान :- 
यह जंगल जापान के माउंट फिजी के तल मे स्थित है। इसे पेड़ो का समंदर भी कहा जाता है, क्योंकि यह बहुत घना जंगल है। अगर सावधानी न बरती जाए, तो कोई भी व्यक्ति खो सकता है।


तो दोस्तों ये थे दुनिया के कुछ रहस्यमयी जंगलो के बारे मे जानकारी, तो मुझे विश्वास है कि यह पोस्ट आपको पसंद आएगा।
              धन्यवाद•••

Post a Comment

0 Comments