How to add a place on Google Maps [ गुगल मैप में किसी भी लोकेशन को कैसे जोड़े? ]

नमस्कार दोस्तों,
कैसे है, उम्मीद है कि अच्छे और बढ़िया होंगे। दोस्तों आज की इस पोस्ट में मैं बात करने वाला हूँ, कि गुगल मैप में आप अपने आस-पास के पैलेस, स्कूल, कॉलेज, रेस्टोरेंट, दूकान, पेट्रोल पंप, मंदिर या किसी भी प्रसिद्ध लोकेशन को गुगल मैप में कैसे जोड़ सकते है। जिससे लोगों की मदद पहुंचे। तो चलिए दोस्तों इस पोस्ट को शुुरू करते है। और इस पोस्ट से सम्बन्धित मुख्य-मुख्य टॉपिक पर बातें करते है।

Google Maps mein kisi bhi place ko kaise add kare?

गूगल मैप क्या है?
"Place add" करने से पहले यह जान लेते है कि आखिरकार गूगल मैप होता क्या है? दोस्तों गूगल मैप, गूगल का ही एक प्रोडक्ट है। Google Maps एक निशुल्क वेब मैपिंग सर्विस एप्लीकेशन है। यह दुनिया भर के अनेक देशों के लिए सड़को के नक्शे उपलब्ध कराता है। जो पैदल चलने वाले, कार या बाइक से यात्रा करने वालों के लिए और शहर की किसी भी प्रसिद्ध लोकेशन की खोज करने एवं रास्ता बताने में मदद करता है। तो दोस्तों अब आप जान गये होंगे कि गूगल मैप क्या होता है।

Google Maps में किसी भी लोकेशन को कैसे जोड़े?
अब दोस्तों बात आती है कि गूगल मैप में किसी भी लोकेशन को कैसे जोड़ें। तो चलिए दोस्तों स्टेप्स वाई स्टेप्स जानते है कि आप गूगल मैप में किसी भी लोकेशन को कैसे Add कर सकते है।

स्टेप्स :- 1
सबसे पहले आप अपने गूगल मैप एप्लीकेशन को ओपन कीजिए। ओपन करने के बाद आपके सामने इस तरह का पेज दिखेगा। जैसे की निचे स्क्रीन शार्ट में दिखाया गया है।

Google map mein kisi location ko kaise add kare?

स्टेप्स :- 2
इस पेज के टाॅप राइट काॅर्नर में तीन हाॅरिजाॅन्टल लाइन्स दिखेगा उस पर आपको क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद आपके सामने एक और पेज ओपन होगा, जिसमें बहुत सारा आॅप्शनस होगा। उन आॅप्शनस में से आपको "Add a missing place" वाला आॅप्शन पर क्लिक करना है। जैसे कि निचेे स्क्रीन शार्ट में दिखाया गया है।

Google map mein kisi location ko kaise add kare?

स्टेप्स :- 3
"Add a missing place" वाला आॅप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक और पेज ओपन होगा, जिसमें दो तरह का आॅॅॅॅप्शनस होगा।
  1. Business or landmark :- इस वाले आॅप्शन में आप अपने दूकान, रेस्टोरेंट आस-पास के स्कूल, कॉलेज, मंदिर, पेट्रोल पंप आदि को जोड़ सकते है। और लोगों की मदद कर सकते है।
  2. House or Apartment :- इस वाले आॅप्शन में आप अपने घर, फ्लैट इत्यादि को जोड़ सकते है।
आप इनमें से किसी भी आॅप्शन पर क्लिक करेंं। जैसे कि निचे स्क्रीन शार्ट में दिखाया गया है।

Google map mein kisi location ko kaise add kare?

स्टेप्स :- 4
इन दोनों आॅप्शनस में से किसी भी आॅप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज ओपन होगा, उसमें आपको अपने Place के बारे में लिखना है। जिसे आप जोड़ रहे है। जैसे कि निचे उदाहरण में लिखा गया है।
  1. Place name :- MDAS Public School, Dalea
  2. Street address :- Dalea, Kuchaikot, 841428
  3. Choose category :- College
  4. Select days and hours :- Open 6 days
  5. Phone :- 96521...
ध्यान रहे कि आपको स्टार (*) वाले आॅप्शन को भरना अनिवार्य है। इन सभी को फिल या भरने के बाद आपको उपर दिख रहे "Arrow" वाले Button पर क्लिक करना है। और Arrow वाले Button पर क्लिक करते ही आपका Place successfully Add हो जाएगा। जैसे कि निचे स्क्रीन शार्ट इमेज में दिखाया गया है।

Google map mein kisi location ko kaise add kare?

तो दोस्तों इस तरह से आप किसी भी लोकेशन को गूगल मैप में जोड़ सकते है, उम्मीद है कि यह पोस्ट आपको पसंद आएगा। अगर फिर भी इस पोस्ट से सम्बन्धित आपके मन कोई सवाल या सुझाव है, तो आप हमसे निचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछ सकते है।

Post a Comment

0 Comments